< Back
उत्तरप्रदेश
माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद में अवैध दूतावास का भंडाफोड़: माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Deeksha Mehra
|
23 July 2025 12:52 PM IST

Illegal Embassy Busted in Ghaziabad : नोएडा। गाजियाबाद में अवैध तरीके से दूतावास चलाया जा रहा था। इसका भंडाफोड़ बुधवार को UP STF की नोएडा यूनिट ने किया है। जानकारी के मुताबिक, UP STF की नोएडा यूनिट ने आरोपी हर्षवर्धन जैन को गिरफ्तार किया है। वह कविनगर में किराए का मकान लेकर अवैध वेस्ट आर्कटिक दूतावास चला रहा था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षवर्धन जैन खुद को वेस्ट आर्कटिका, सबोरगा, पोल्विया, लोदोनिया जैसे देशों का काउंसलर और राजदूत बताता था। इतना ही नहीं वह डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी गाड़ियों में घूमता था। नोएडा यूनिट को हर्षवर्धन के पास से डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी चार गाड़ियां और माइक्रोनेशन देशों के 12 डिप्लोमैटिक पासपोर्ट मिले हैं।

इसके अलावा आरोपी हर्षवर्धन के पास से विदेश मंत्रालय की मुहर लगे जाली दस्तावेज, दो जाली पैन कार्ड, विभिन्न देशों और कंपनियों की 34 मुहरें, 2 जाली प्रेस कार्ड, 44,70,000 रुपये नकद, कई देशों की विदेशी मुद्रा, कई कंपनियों के दस्तावेज बरामद किये गए हैं।

Similar Posts