< Back
उत्तरप्रदेश
मथुरा बरेली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुःख

मथुरा बरेली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा

उत्तरप्रदेश

हाथरस: मथुरा बरेली हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुःख

Gurjeet Kaur
|
10 Dec 2024 4:02 PM IST

Hathras Accident : उत्तरप्रदेश। मथुरा बरेली हाइवे स्थित जैतपुर पर भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। मैजिक और डंपर में टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे के चलते कई लोग घायल भी हैं। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटे हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। यह घटना हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र की है।

इस दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा -

जनपद हाथरस में मथुरा-कासगंज हाइवे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने एवं घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से 6 की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, मैजिक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, मैजिक की स्पीड बहुत अधिक थी। इसी कारण यह हादसा हुआ।

Similar Posts