< Back
उत्तरप्रदेश
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश ने काटा ईश्वरवती रेस्तरां का फीता, महाराजा थाल देख बोले, इसे खाने पर भी मिले पुरस्कार
उत्तरप्रदेश

हरदोई: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश ने काटा ईश्वरवती रेस्तरां का फीता, 'महाराजा थाल' देख बोले, इसे खाने पर भी मिले पुरस्कार

Swadesh Digital
|
15 Oct 2024 10:11 PM IST

हरदोई। भाजपा अवध क्षेत्र अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने नघेटा रोड पर सेंट जेवियर्स के सामने ईश्वरवती रेस्तरां का प्रदेश मंत्री/जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी और जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन संग उद्घाटन किया। फीता काटने से पूर्व मंगल मंत्र कमलेश मिश्रा ने खुद पढ़ा। रेस्तरां स्वामी और भाजपा श्रम प्रकोष्ठ जिला संयोजक आलोक शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।

इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष ने स्वादिष्ट महाराजा थाली का अनावरण किया। थाली का वजन देख बोले, इसे खाने पर भी पुरस्कार होना चाहिए, एक दो आदमी के बस की बात नहीं इसे खाना। इस पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने कहा, पाली के बाबरपुर में हैं एक शख्स जो ऐसी पांच थाली खा लेंगे। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष और बाकी सबने महाराजा थाल का स्वाद लिया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आजाद भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष सिद्ध प्रताप मौर्य, संदीप सिंह, कर्मवीर सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सदस्यता प्रभारी ओम वर्मा, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, राजेश अग्निहोत्री, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, मीडिया सह प्रभारी परेश गुप्ता, सत्यम शुक्ल, आईटी संयोजक सौरभ सिंह, एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक मुकुल सिंह उपस्थित रहे।

Similar Posts