< Back
उत्तरप्रदेश
भाजपा प्रदेश महामंत्री हरदोई में बोले, संविधान पर छाती पीट रहे कांग्रेसी झूठे और मक्कार...
उत्तरप्रदेश

हरदोई: भाजपा प्रदेश महामंत्री हरदोई में बोले, संविधान पर छाती पीट रहे कांग्रेसी झूठे और मक्कार...

Swadesh Digital
|
22 Aug 2024 7:25 PM IST

200 नए सदस्य हर बूथ पर जोड़ने हैं भाजपा परिवार से: संजय राय। अवध क्षेत्र प्रभारी ने सदस्यता अभियान को परिवार बढ़ाने के उत्सव के तौर पर लेने का मंत्र दिया।

हरदोई। सदस्यता अभियान को लेकर हरदोई भाजपा मुख्यालय पर कार्यशाला हुई, जिसे प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र प्रभारी संजय राय ने सम्बोधित किया। कहा, राहुल गांधी झूठ बोल 99 के फेर में फंस गए हैं। कांग्रेस ने गद्दारी, मक्कारी और झूठ का सहारा लेकर जनता को जातियों में बांटा और देश पर राज किया।

जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि संजय राय का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री ओम वर्मा ने किया। जिपं अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, आशीष सिंह आशू, अलका अर्कवंशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, राजीव रंजन मिश्रा, श्रीकृष्ण शास्त्री, सौरभ मिश्र नीरज, श्रीकृष्ण शास्त्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और डीसीबी अध्यक्ष अशोक सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री अनु. मोर्चा पीके वर्मा, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डॉ. विमल सिंह, पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह चौहान, एसपी मौर्य, संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, संजय सिंह गुड्डू, श्रवण कनौजिया, पूर्व उपाध्यक्ष आज़ाद भदौरिया, जिला महामंत्री/सदस्यता अभियान प्रमुख अनुराग मिश्र, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडेय, अजय शुक्ल, मीना वर्मा, जयदेवी राजपूत, मंगतराम अर्कवंशी, नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, सहमीडिया प्रभारी, परेश गुप्ता, आईटी प्रमुख सौरभ सिंह गौर, सोशल मीडिया प्रमुख प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, मोर्चों के अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और मंडल अध्यक्ष कार्यशाला में रहे।

संजय राय ने कहा, कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करेंगे और सदस्य बनाएंगे। पहली सितंबर से शुरू हो रहे अभियान का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित, पार्टी के वरिष्ठ नेता सदस्य बनकर करेंगे। कार्यशाला में प्रत्येक बूथ पर 200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने सदस्य बनाने, सत्यापन करने व अभियान की रचना और अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने की रूपरेखा पर चर्चा की। नए सदस्य बनाने की प्रक्रिया को साझा किया, 88- 00- 00- 2024 पर मिस्ड काल के अलावा क्यू-आर कोड को स्कैन करके भी पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है। इसके अलावा नमो एप और पार्टी की वेबसाइट www.bjp.org पर भी सदस्यता लेने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए 20 से 31 अगस्त तक जिला से नगर, बूथ और मंडल स्तर तक कार्यशालाएं होंगी।


प्रदेश महामंत्री ने कहा, विपक्ष का प्रपंच लंबा चलने वाला नहीं है। हम विचारधारा पर चलने वाले संगठन के सिपाही है। सशक्त और सक्षम भारत के साथ सबका साथ सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ करने वाले हैं। सपेरों का देश कहे जाने वाली मानसिकता से बाहर निकालकर पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का तमगा हासिल किया। सुरक्षा मामलों में जल, थल और नभ में भारत को आत्मनिर्भर बनाया। आजादी के बाद से सत्ता में बैठे मक्कारों ने दशकों देश को धोखा दे परिवार को आगे बढ़ाया। इसके लिए बाबा साहेब और बाबू राजेंद्र प्रसाद के बनाए संविधान की आत्मा को भी मार दिया। इमरजेंसी हो, प्रेस को प्रतिबंधित करना हो, धारा 370 को अनैतिक रूप से लागू करना हो और धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्द को संविधान में जोड़ना हो। डोकलाम हुआ तो राहुल गांधी चीन और अमेरिका जाकर विदेशी हस्तक्षेप की मांग उठाते थे। कांग्रेस से देश को बचाना है तो उनकी मानसिकता को समझना होगा। कभी दो सांसदों वाली पार्टी का एक चाय बेचने वाला कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन गया, ये पचता नहीं इन्हें।

जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने बताया, जिला सदस्यता कार्यशाला 22 और 24 अगस्त को होगी। मंडल पर 25 से 27 अगस्त और बूथ पर 31 अगस्त को कार्यशाला होगी। मोर्चों और विभाग प्रकोष्ठ की कार्यशाला 24 से 30 अगस्त तक होनी है। जिला सदस्यता टोली में पांच सदस्य होंगे, जिनमें एक महिला होगी। मंडल पर महिला सहित तीन सदस्य होंगे, शक्ति केंद्र पर वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी बनाया जायेगा। कुल 162012 बूथों पर कार्यशाला 31 अगस्त को होगी। सभी बूथों पर 200 सदस्य बनाने होंगे। एक मोबाइल नंबर से एक ही सदस्य बनेगा।

अभियान का लक्ष्य: सांसद को 20000, विधायक-विधान परिषद सदस्य को 10000, जिलाध्यक्ष को 1000, निगम पार्षद को 500, वार्ड सभासद को 200, सहकारी निदेशक को 1000, एवं अन्य सभी को 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

आगामी कार्यक्रम: 11 सितंबर से राष्ट्रीय, प्रदेश एवं सांसदों को घर घर संपर्क करना, 12 सितंबर को प्रदेश के प्रमुख नेताओं, विधायकों, मोर्चा प्रमुखों को घर घर संपर्क करना, 11 से 17 सितंबर बूथ शक्ति केंद्र संपर्क अभियान, सदस्यता अभियान द्वितीय चरण में 01 से 15 अक्टूबर के मध्य समूह विशिष्ट संपर्क अभियान में विभिन्न वर्गों, जातियों को पार्टी से जोड़ना, 16 से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान-नमो ऐप से 100 रुपए की धनराशि ऑनलाइन जमा कर सक्रिय सदस्य बना जा सकता है। 10 नवंबर को सदस्यता अभियान के समापन पर कार्यक्रम होगा।

सेनानी का सवायजपुर में जगह-जगह अभिनंदन


हरदोई। उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद गुरुवार को अपनी विधानसभा सवायजपुर पहुंचे धीरेन्द्र प्रताप सिंह सेनानी का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। प्रथम आगमन पर हरदोई, सांडी, हरपालपुर, सवायजपुर सहित तमाम जगहों पर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।

Similar Posts