< Back
उत्तरप्रदेश
भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी के घर पुलिस को मिला बेहोश, सपा के पूर्व प्रत्याशी सहित 08 पर केस…
उत्तरप्रदेश

जमीन विवाद: भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला, आरोपी के घर पुलिस को मिला बेहोश, सपा के पूर्व प्रत्याशी सहित 08 पर केस…

Swadesh Digital
|
2 Nov 2024 8:32 PM IST

स्वदेश समाचार, हरदोई। मल्लावां कोतवाली के दाउदपुर में जमीनी विवाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई पर जानलेवा हमला किया गया। सूचना के बाद पुलिस ने उसे बेहोशी की दशा में हमलावर के घर से बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। मामले में बिलग्राम-मल्लावां से बीते विधानसभा चुनाव में और एक अन्य सपा नेता सहित आठ पर मारपीट और बलवा के अभियोग पंजीकृत किया।

भाजपा बूथ अध्यक्ष नाहर सिंह के अनुसार गांव के अमरेश यादव से उनका जमीनी विवाद है। शुक्रवार रात अमरेश ने साथियों के साथ असलहों से लैस होकर उसके घर पर हमला बोल दिया। असलहों और धारदार हथियारों से लैस अज्ञात हमलावरों उसके भाई घनश्याम को खींच ले गए। चचेरे भाई लल्लू सिंह को भी घायल कर दिया। लोग जुटने लगे तो फरार हो गए। नाहर के मुताबिक उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने घनश्याम को बेहोशी की दशा में अमरेश यादव के घर से बरामद किया। रात में चुटहिलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आरोपी सपा नेता

राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आरोपी सपा नेता

सुबह भाजपा के मल्लावां नगर अध्यक्ष और अन्य भाजपा कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे तो मारपीट और बलवा का मामला लिखा गया। वहीं, सपा नेता बृजेश वर्मा टिल्लू ने इसे राजनीतिक मुकदमा ठहराया। कहा, घटना की उन्होंने ही पुलिस को सूचना दी, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग है। बोले, पुलिस अधीक्षक से मिल कर बात रखेंगे। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और न्याय की उम्मीद रखते हैं।

Similar Posts