< Back
उत्तरप्रदेश
सैकड़ों बरस पुरानी मां की मूर्ति से दुष्टता, घोड़ीथर मंदिर में किया मां का सिर धड़ से अलग....
उत्तरप्रदेश

हरदोई: सैकड़ों बरस पुरानी 'मां की मूर्ति' से दुष्टता, घोड़ीथर मंदिर में किया 'मां' का सिर धड़ से अलग....

Swadesh Digital
|
11 Oct 2024 8:43 PM IST

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन बिना देरी पहुंचे सवायजपुर, केस रजिस्टर डिप्टी एसपी का कहना, प्रतिमा पहले से थी क्षतिग्रस्त, किसी ने ’और’ कर दिया, मुकदमा दर्ज कर 'दुष्ट' पता की कर रहे खोज खबर।

हरदोई। सवायजपुर क्षेत्र में नवमी को शक्ति के उपासकों को आहत करने वाला समाचार आया। पता चला, अराजक तत्वों ने घोड़ीथर गांव में सैकड़ों साल पुरानी दुर्गा प्रतिमा का सिर धड़ से जुड़ा कर दिया। बाहों को भी चोट पहुंचाई गई थी। अति प्राचीन देवी मां की प्रतिमा को खंडित देख गांव में आक्रोश फैल गया।


शुक्रवार सुबह नवमी पूजा करने पहुंचे घोड़ीथर वालों को प्रतिमा खंडित मिली। खबर गांव पहुंची तो लोग जुट आए। सभी का कहना था माहौल खराब करने के उद्देश्य से प्रतिमा क्षतिग्रस्त की गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। चूंकि, नवरात्र का पारायण के दिन घटना हुई तो पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन भी घोड़ीथर पहुंच गए और लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सवायजपुर पुलिस को मां की प्रतिमा से दुष्टता करने वाले दुष्ट को शीघ्र सलाखों के पीछे पहुंचाने का आदेश दिया।

क्षेत्राधिकारी हरपालपुर रवि प्रकाश सिंह ने बताया, सवायजपुर थाने के घोडीथर देवी मां के मंदिर का मामला है। डायल 112 से सूचना मिली कि मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई है। स्थानीय पुलिस और डायल 112 ने मौके पर पहुंच कर जांच की। प्रतिमा पूर्व से ही खंडित थी। गुरुवार/शुक्रवार दरमियानी रात और क्षतिग्रस्त कर दी गई है। गांव वालों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। मिली तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Similar Posts