< Back
उत्तरप्रदेश
Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

उत्तरप्रदेश

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले के सबसे बड़े 'यज्ञ कुंड' का ड्रोन वीडियो, गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए 'महायज्ञ'

Gurjeet Kaur
|
7 Jan 2025 11:20 AM IST

महाकुंभ 2025 : प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। महाकुंभ मेले (Mahakumbh 2025) के सबसे बड़े 'यज्ञ कुंड' के ड्रोन वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में महाकुंभ की भव्यता उजागर होती है। यह यज्ञ कुंड (Yagya Kund) भी विशेष उद्देश्य के लिए बनाया गया है। जानकारी के अनुसार यहां 1,100 पुजारी गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए 'महायज्ञ' करेंगे।

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Jagadguru Shankaracharya Swami Avimukteshwaranand Saraswati) के शिविर में आयोजित किए जा रहे इस मंडप में 324 'कुंड' और 9 'शिखर' हैं। यह यज्ञ एक महीने तक चलेगा, जो हर दिन 9 घंटे चलेगा। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती टीम द्वारा यह वीडियो साझा किया गया है।

महाकुंभ मेले का सबसे बड़ा 'यज्ञ कुंड' तैयार किया जा रहा है, यहां 1100 पुजारी गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने के लिए 'महायज्ञ' करेंगे। जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के शिविर में आयोजित किए जा रहे इस मंडप में 324 'कुंड' और 9 'शिखर' हैं। यह यज्ञ एक महीने तक चलेगा। प्रतिदिन 9 घंटे तक यज्ञ में आहूति दी जाएगी।

बता दें कि, गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने पहले भी कई बार आवाज उठाई है। महाराष्ट्र द्वारा गाय को राज्यपशु का दर्जा दिया गया है। इस फैसले की सराहना करर्ते हुए अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी देश स्तर पर गाय को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग के चलते वे अब महाकुंभ में यज्ञ करने जा रहे हैं।

देखिये वीडियो :


Similar Posts