< Back
उत्तरप्रदेश
Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025

उत्तरप्रदेश

Maha Kumbh 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया स्नान, कहा - भारतीयता को समझना है तो महाकुंभ को देखिए

Gurjeet Kaur
|
18 Jan 2025 3:41 PM IST

Maha Kumbh 2025 : उत्तरप्रदेश। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रागराज में स्नान किया। उनके साथ उत्तरप्रदेश पुलिस समेत तमाम सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे। त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, भारतीयता को समझना है तो महाकुंभ को देखिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज प्रयागराज, संगम में मैंने स्नान किया। मैं स्वयं को बहुत ही कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं। यह भारतीयता का और आध्यात्मिक व सांस्कृतिक पर्व है। किसी पंथ, समुदाय या धर्म के साथ इसे जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। भारत से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से लोग यहां पर डुबकी लगाने के लिए आते हैं। किसी को यदि भारत और भारतीयता को समझना है तो आकर इस महाकुंभ को देखिए।"

"मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि ईश्वर ने मुझे यह अवसर दिया है। आज संगम में स्नान करने के बाद मुझे बहुत संतुष्टि महसूस हो रही है। यह त्योहार भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का त्योहार है।" सनातन धर्म का अनुभव, जो प्राचीन वैदिक खगोलीय घटना पर आधारित है... यह सनातन धर्म के आध्यात्मिक, वैज्ञानिक पहलू के साथ-साथ सामाजिक समरसता के साथ गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पात्र हैं जिस तरह से उन्होंने कुशलतापूर्वक संचालन किया, उसके लिए बधाई विश्व की सबसे बड़ी सार्वजनिक सभा...इसके लिए मैं उन्हें हृदय से बधाई देता हूं।''

Similar Posts