< Back
उत्तरप्रदेश
भाजपा विधायक ने किया श्रीराम और परशुराम का अपमान, बाबा साहब के साथ लगाई तस्वीर 
उत्तरप्रदेश

भाजपा विधायक ने किया श्रीराम और परशुराम का अपमान, बाबा साहब के साथ लगाई तस्वीर 

Swadesh Lucknow
|
3 Aug 2021 7:06 PM IST

दोनों महान विभूतियों के साथ संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के साथ एक बराबर फोटो लगाकर  वोट की राजनीति को साधने का काम किया है।

भदोही। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा भदोही के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने प्रभु श्रीराम और परशुराम का अपमान किया है। दोनों महान विभूतियों के साथ संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर के साथ एक बराबर फोटो लगाकर वोट की राजनीति को साधने का काम किया है। हालांकि इस मामले में विधायक से संपर्क किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ था।

औराई ब्लॉक में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधानों के स्वागत समारोह के लिए बनाए गए पोस्टर में जिस प्रकार से हिन्दू समाज के आराध्य और भगवान विष्णु के अवतार प्रभु श्रीराम एवं परशुराम के साथ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर लगाकर गलत किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी ने कहा कि आज तक कभी इस प्रकार से औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के पोस्टर बैनर में कभी भी भगवान परशुराम के चित्रों को जगह नही मिली, लेकिन आज जैसे ही विधानसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है, तो वोट की राजनीति और ब्राह्मणों को साधने के लिए यह कार्य किया गया है।

प्रभु श्रीराम एवं परशुराम भगवान के चित्रों के साथ एक इंसान की फोटो एक बराबर में लगा भगवान और मानव को बराबर दिखाने का कार्य किया है। इससे ब्राह्मण एवं क्षत्रियों के वोट को साधने के लिए भगवान को नीचे दिखाने कार्य का कार्य किया है। आरोपित करते हुए कहा कहा कि पूरे हिन्दू जनमानस में रोष व्याप्त है। भगवान के बराबर एक इंसान को स्थापित करना उचित नहीं है। भगवान तो सबके है फिर भी ऐसा कार्य किया गया है। वोट की राजनीति करने वाले नेता विधायक वोट के लिए घटिया राजनीति करते हैं। हिन्दू जनमानस से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगनी चाहिए। हिन्दू जनमानस और ब्राह्मण संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगी। चुनाव में ऐसे प्रत्याशियों का बहिष्कार करेगा ब्राह्मण समाज।

Similar Posts