< Back
उत्तरप्रदेश
‘सीएम योगी बातों से संत नहीं लगते’, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का मुख्यमंत्री पर पलटवार
Lucknow
उत्तरप्रदेश

UP Politics: ‘सीएम योगी बातों से संत नहीं लगते’, सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का मुख्यमंत्री पर पलटवार

Swadesh Writer
|
5 Sept 2024 10:24 PM IST

UP Politics: सीएम योगी के चाचा-भतीजे के आतंक वाले बयान पर शिवपाल सिंह यादव ने अपना बयान दिया है।

UP Politics: सीएम योगी पर निशाना साधते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महाराज जी जो कह रहे है उन बातों से आप संत नहीं लगते। क्योंकि संत इस तरह की बातें नहीं बोलते। उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में 2027 में सरकार बदलनी तय है। दरअसल इससे पहले सीएम योगी ने चाचा भतीजे के आतंक वाले मामले पर अपना बयान दिया है। जिसका जवाब अब शिवपाल सिंह यादव मुख्यमंत्री पर तंज कस रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कुछ और बातें भी योगी आदित्यनाथ को बोली हैं।

पीएम और सीएम देश को विघटन की ओर ले जा रहे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने संत जैसे कपड़े जरूर पहने हुए है लेकिन आप संत नहीं है। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि मैंने पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों को सुना है लेकिन जो भाषा आप प्रयोग करते है वो समाज के हित में बिल्कुल भी नहीं हैं। भाजपा वाले देश को विघटन की ओर ले जा रहे है। अब 2027 में बदलाव होना तय हो चुका है।

उपचुनाव के नतीजे समाजवादी के पक्ष में रहेगा

आज वृंदावन गार्डन में कैलाश चंद्र अग्रवाल की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में पत्रकारों से बात करते हुए शिवपाल सिंह ने कहा की आतंक तो अब है, पहले आतंक नहीं था। इस तरीके से यह शासन रहा तो जनता बहुत जल्द ही निर्णय ले लेगी। 2027 में बदलाव होगा और देख लेना उप चुनाव में भी परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे। आगे सरकार तो जरूर बदलेगी। जो परंपराएं ये डाल रहे हैं वो अच्छी नहीं हैं। आगे भी यह ऐसी ही चलती रहेंगी। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश में अपराध पर कोई नियंत्रण नही है, लगातार घटनाएं हो रहीं हैं। उन पर कोई कंट्रोल नहीं ही हो पा रहा है। सरकार दुष्कर्म को होने से रोक नहीं पा रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल है, विकास कार्य भी नहीं हो रहे हैं। जिस तरह सुल्तानपुर एनकाउंटर में गोली मारी गई उस पर सवाल उठ रहे हैं इसकी तरीके से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Similar Posts