< Back
उत्तरप्रदेश
भोपाल में CM यादव ने किया नमो वन वाटिका का भूमिपूजन, कहा - अंत्योदय हमारी सरकार का लक्ष्य

भोपाल में CM यादव ने किया 'नमो वन वाटिका' का भूमिपूजन

उत्तरप्रदेश

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुण्यतिथि: भोपाल में CM यादव ने किया 'नमो वन वाटिका' का भूमिपूजन, कहा - अंत्योदय हमारी सरकार का लक्ष्य

Gurjeet Kaur
|
11 Feb 2025 12:05 PM IST

मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर लालघाटी स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थल पर विकसित हो रही 'नमो वन वाटिका' का भूमिपूजन और नगर निगम के 417 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। सीएम यादव ने इस दौरान कहा कि, अंत्योदय ही हमारी सरकार का लक्ष्य है।

सीएम मोहन यादव ने कहा - पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि है। यह दिन बेहद अहम है। पूंजीवाद और कम्युनिजम के बीच एकात्म का रास्ता हमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने दिखाया। राजनीति में सत्ता की ताकत गरीब का उद्धार करने से आएगी। गरीब को अन्न मिले, उसे आश्रय मिले, उसके बच्चे पढ़ें यह हमारी सरकार की प्राथमिकता है। चिकित्सा, शिक्षा, आवास और भोजन सभी की आवश्यकता की पूर्ती होनी चाहिए ऐसा हमारी सरकार का मानना है।

खेल क्षेत्र में हम बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों के लिए काम किये जा रहे हैं। युवाओं को बेहतर भविष्य मिले इसके लिए अब ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी भोपाल में होने जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आयेंगे। गरीब से गरीब आदमी के लिए भी हमारी सरकार काम कर रही है।

15 दिन पहले, हार्ट को ट्रांसप्लांट किया गया। यह बेहद सराहनीय है। एक्सीडेंट के कारण अगर जीवन की कोई संभावना नहीं है तो देहदान और अंगदान कर चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया जा सकता है। ऐसे लोगों को गार्ड ऑफ हॉनर दिया जाएगा।

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि, जनसंघ के लोगों का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं है बल्कि अंत्योदय के लिए राजनीति करना है। हमारी सरकार का लक्ष्य अंत्योदय में खड़े व्यक्ति का विकास करना है। आज 'नमो वन वाटिका' का भूमिपूजन किया गया है इसके लिए मुख्यमंत्री का शुक्रिया।

Similar Posts