< Back
उत्तरप्रदेश
फतेहपुर की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर, जानिए वजह

फतेहपुर की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर

उत्तरप्रदेश

UP News: फतेहपुर की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद पर चला बुलडोजर, जानिए वजह

Gurjeet Kaur
|
10 Dec 2024 12:25 PM IST

UP News : उत्तरप्रदेश। फतेहपुर की 180 साल पुरानी नूरी जामा मस्जिद को 5 बुलडोजर से गिराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हाइवे चौड़ीकरण के लिए इसे हटाया जा रहा। मस्जिद मुतव्वली ने इसे लेकर कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। इस पर 13 दिसंबर को सुनवाई होनी है।

जानकारी के अनुसार मस्जिद पर बुलडोजर चलाए जाते समय एसडीएम अविनाश त्रिपाठी और एएसपी विजयशंकर मिश्र समेत पुलिस बल मौके पर तैनात था। सदर बाजार स्थित नूरी मस्जिद के पीछे का हिस्सा मंगलवार सुबह गिराया गया है।

नूरी जामा मस्जिद कमेटी को PWD विभाग ने 24 सितंबर 2024 को नोटिस दिया था। नोटिस के बाद मस्जिद कमेटी ने अतिक्रमण हटाने के लिए एक माह का समय मांगा था। प्रशासन के सर्वे में 133 दुकानें अतिक्रमण की जद में आई थी।

सुरक्षा की दृष्टि से नूरी मस्जिद के आस पास पीएसी और आरएएफ के साथ - साथ राजस्व टीम मौके पर तैनात है। एएसपी ने बताया कि, अतिक्रमण की जद में आए मस्जिद के पिछले हिस्से को ढहाया जा रहा है। मौके पर फिलहाल शांति कायम है।

देखिये वीडियो :

Similar Posts