< Back
उत्तरप्रदेश
अबू आजमी के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले - यूपी भेजो, हम उसका इलाज करेंगे
उत्तरप्रदेश

औरंगजेब विवाद: अबू आजमी के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले - यूपी भेजो, हम उसका इलाज करेंगे

Gurjeet Kaur
|
5 March 2025 1:23 PM IST

उत्तरप्रदेश। सपा विधायक अबू आजमी द्वारा मुंबई में की गई टिप्पणी का विवाद अब उत्तरप्रदेश तक पहुंच गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस बयान को लेकर उत्तरप्रदेश विधानसभा में सपा को खूब खरीखोंटी सुनाई। उन्होंने भरे सदन में यहां तक कह दिया कि, अबू आजमी को यूपी भेजो, हम उसका इलाज करेंगे।

समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी के औरंगज़ेब वाले बयान पर, जिसे बाद में उन्होंने वापस ले लिया, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालो और यूपी भेजो, हम उसका इलाज करेंगे। जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर शर्म महसूस करता है, गर्व करने के बजाय औरंगज़ेब को अपना आदर्श मानता है, क्या उसे हमारे देश में रहने का अधिकार है? समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए। एक तरफ़ आप महाकुंभ को दोष देते रहते हैं...दूसरी तरफ़ आप औरंगज़ेब जैसे व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, जिसने देश के मंदिरों को नष्ट कर दिया...आप अपने उस विधायक को नियंत्रित क्यों नहीं कर सकते? आपने उसके बयान की निंदा क्यों नहीं की?"

सपा पर तीखा हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि - "सपा ने औरंगजेब को आदर्श माना। औरंगजेब ने अपने पिता को कैद किया था।"

CM योगी ने यह भी कहा कि, "बहता जल खुद को साफ कर लेता है। महाकुंभ में एक नाविक ने कमाए 30 करोड़। यह आर्थिक उन्नयन को दर्शाता है। हमने आस्था को आजीविका से जोड़ा। हमने विकास को विरासत से जोड़ा। हमें अवसर मिला तो करके दिखाया। सपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ।" उन्होंने आगे प्रयागराज महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा - "प्रयागराज में कोई बड़ी घटना नहीं हुई। संगम का जल मानक के अनुरूप था। गंगाजल को बदनाम किया गया। 100+ देशों के लोग महाकुंभ में आए।"

Similar Posts