< Back
उत्तरप्रदेश
हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर की शादी, पैदा हुई लड़की को सरयू में फेंका, जीशान गिरफ्तार….
उत्तरप्रदेश

अंबेडकरनगर: हिंदू लड़की को प्रेमजाल में फंसा कर की शादी, पैदा हुई लड़की को सरयू में फेंका, जीशान गिरफ्तार….

Swadesh Digital
|
18 Nov 2024 6:08 PM IST

अंबेडकरनगर। जिले के अलापुर क्षेत्र में निर्दयी पिता द्वारा एक माह की मासूम बेटी को जिंदा नदी में फेंक देने की हृदय विदारक घटना सामने आई है। आरोपी युवक को आलापुर पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के माडरमऊ गांव निवासी जीशान ने तीन वर्ष पूर्व मगनपुर महिमापुर की हिन्दू युवती संगम को प्रेमजाल में फंसाकर तीन वर्ष पूर्व उससे प्रेम विवाह किया था।जिसके बाद रामनगर में किराए के मकान में दोनों रहने लगे।

जहां एक बेटी पैदा हुई। उसकी पत्नी संगम का आरोप है कि 12 नवंबर की शाम जीशान एक माह की बेटी को लेकर गायब हो गया। 2 दिन तक नहीं लौटा तो संगम ने 14 नवंबर को पुलिस की शरण ली। 15 नवंबर को जब आलापुर पुलिस ने उसे दबोचा तो उसने बिड़हरघाट पुल से अपनी मासूम बेटी को सरयू नदी में फेंकने की बात कबूल कर ली। इसके बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

बताया गया कि प्रेम विवाह के वक्त जीशान एक स्कूल की बस चलाता था। प्रेम विवाह के बाद वहां से उसे उस समय हटा दिया गया। जीशान व संगम रामनगर में किराए का कमरा लेकर पिछले आठ माह से रह रहे थे। आरोप है कि इस दौरान फोन करने पर वह घरवालों को घुमाता रहा। उधर पुलिस ने नदी में तलाश अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली।

पुलिस ने इस बीच संगम की तहरीर पर पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार दोपहर बाद जेल भेज दिया।संगम ने बताया कि जब से उसे पुत्री हुई है तब से अक्सर वह झगड़ा करता रहता था। पुत्री होने से ही वह नाराज था। पिछले काफी समय से वह कहीं और शादी करने की बात कह रहा था। इसीलिए वह अक्सर झगड़ा करता था।

12 नवंबर को जीशान उसे व पुत्री को साथ लेकर आजमगढ़ के भैरव बाबा धार्मिक स्थल गया था। वहां से बोलेरो जीप से ही वह सब वापस लौटे। थोड़ी ही देर बाद वह पुत्री को लेकर गायब हो गया। इसके बाद बिड़हर घाट पुल पर पहुंचकर उसने वहां से पत्नी को व्हाटसएप पर फोटो भेजा। पत्नी ने फौरन फोन किया तो वह बोला कि पुत्री को मार डालेगा।

यह नहीं रहेगी तो मेरा विवाह आसानी से हो जाएगा। संगम के अनुसार वह काफी रोने गिड़गिड़ाने लगी तो वह मान गया। इसके बाद पुत्री को लेकर बड़ा गांव स्थित रिश्तेदारी चला गया। वहां से निकलकर उसने 13 नवंबर की भोर में पुत्री को नदी में फेंक दिया। जीशान ने यह सब कुछ पुलिस हिरासत में आने के बाद पत्नी व पुलिसकर्मियों को बताया।

एक माह की मासूम पुत्री की हत्या कर देने की जानकारी होते ही शुक्रवार देर शाम महिला संगम की हालत बिगड़ गई। वह बेसुध होने लगी। आलापुर थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने उसे सहारा दिया। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल स्थित वन स्टाप सेंटर में दाखिल करा दिया गया। एसओ आलापुर राकेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

Similar Posts