< Back
उत्तरप्रदेश
नोएडा में 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल किये गए बंद, भीषण ठंड की वजह से डीएम का आया आदेश
उत्तरप्रदेश

Noida School Holiday: नोएडा में 8वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल किये गए बंद, भीषण ठंड की वजह से डीएम का आया आदेश

Swadesh Editor
|
2 Jan 2025 7:57 PM IST

Noida School Holiday: नोएडा डीएम मनीष वर्मा ने ठंड को देखते हुए आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी के आदेश दे दिए हैं।

Noida School Holiday: इन दिनों सर्दी की मार से पूरा उत्तर भारत ठंड से काँप रहा है। नए साल की शुरुआत काफी ज्यादा ठंड और कोहरे से हुई है। लगातार बढ़ते ठंड के चलते स्कूलों में भी बच्चों के लिए छुट्टी के आदेश दे दिए जा रहे हैं। अभी हाल ही में नोएडा डीएम मनीष वर्मा ने नोएडा के स्कूलों के लिए ठंडी की छुट्टी का ऐलान कर दिया है। उनके आदेश में यह साफ़ तौर पर लिखा गया है कि यूपी बोर्ड के साथ-साथ CBSC और अन्य सभी बोर्ड के स्कूलों में अगले आदेश तक छुट्टी रहेगी। अब नोएडा में सभी बोर्ड में आठवीं तक के स्कूल प्रशासन के अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।

5वीं तक के स्कूल पहले से बंद

इस समय पूरे उत्तर भारत में शीतलहर चल रही है। जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नोएडा में प्रशासन की तरफ से पहले ही 5वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीं अब और ज्यादा बढ़ी हुई सर्दी के चलते आठवीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। नोएडा के डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ये आदेश जारी किया है। बता दें कि आज प्रशासन की तरफ से जारी आदेश सभी सरकारी और गैर सरकारी में लागू होगा।


आदेश में क्या कहा गया

प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में ये साफ़ कहा गया है कि जब तक अगला आदेश जारी नहीं किया जाता तब तक सभी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। और जो भी स्कूल इस आदेश का पालन नहीं करेगा उसके ऊपर बेसिक शिक्षा अधिकारी की तरफ से की जाएगी। बता दें कि फिलहाल सभी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेज शुरू होंगी। लेकिन ये कब से शुरू होंगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में यह भी कहा गया कि ठंड और कोहरे की वजह से सुबह बच्चों को स्कूल आने में दिक्कत होती है। इससे बच्चे सर्दी की चपेट में आ सकते है और उसकी तबियत भी ख़राब हो सकती है।

Similar Posts