< Back
उत्तरप्रदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया ध्वज, कहा - संविधान हमारा मार्गदर्शक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया ध्वज

उत्तरप्रदेश

76 वां गणतंत्र दिवस: सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया ध्वज, कहा - संविधान हमारा मार्गदर्शक

Gurjeet Kaur
|
26 Jan 2025 9:23 AM IST

76th Republic Day : लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, संविधान हमारा मार्गदर्शक है।

76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, "इसी दिन 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया जिसमें भारत के एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया। लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को यह देश आजाद हुआ। महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बीआर अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे कई स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई।"

"आज इस अवसर पर जब हम भारत के संविधान के लागू होने के 75 वर्ष पूरे कर रहे हैं, मैं मां भारती के उन महान सपूतों, शहीदों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजादी दिलाई। भारत का संविधान हमारे भारत के प्रत्येक नागरिक को न्याय का संदेश देने, समान, सशक्त समाज की स्थापना करने और उन्हें एकता के सूत्र में बांधने का सबसे बड़ा मार्गदर्शक है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराया और झंडारोहण कर सलामी ली। सीएम योगी ने यह भी कहा कि यह दिन महान विभूतियों को नमन करने का है, जिन्होंने हमें संविधान दिया और आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने संविधान में न्याय और एकता की महत्वपूर्ण बात की और भारत को एक विकसित देश बनाने के संकल्प का उल्लेख किया। सीएम ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए बाबा साहेब को नमन किया और कर्तव्य पालन के लिए सभी को संकल्पित होने का आह्वान किया।

Similar Posts