< Back
अन्य
नहीं थम रही हिंसा, मणिपुर में बिहार के प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Manipur (फाइल फोटो)

अन्य

Manipur: नहीं थम रही हिंसा, मणिपुर में बिहार के प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

Gurjeet Kaur
|
15 Dec 2024 7:55 AM IST

Manipur : मणिपुर में उग्रवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। यह मामला काकचिंग का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम काकचिंग के कईराक में कंस्ट्रक्शन का काम करके लौट रहे प्रवासी मजदूरों पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया था।

दोनों मजदूर गोपालगंज के रहने वाले हैं। साइकिल से घर लौटते समय उग्रवादियों ने इन मजदूरों पर पंचायत कार्यालय के पास फायरिंग कर दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन डॉक्टर्स ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

मणिपुर के थौबल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में संदिग्ध उग्रवादी मारा गया :Manipur

इधर मणिपुर के थौबल जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक संदिग्ध उग्रवादी मारा गया और उसके गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने सलुंगफाम में एक कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन कार में बैठे लोगों ने उसे रोकने के बजाय गोलियां चला दीं। जानकारी के अनुसार इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी हुई, जिसके बाद कार में सवार सात लोगों को पकड़ लिया गया।

Similar Posts