< Back
अन्य
उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी ने दिया इस्तीफा, उप्र विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें
अन्य

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी ने दिया इस्तीफा, उप्र विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें

स्वदेश डेस्क
|
8 Sept 2021 3:42 PM IST

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को सौंपा है। कुछ दिनों से राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के इस्तीफा देने की चर्चा चल रही थी।

पंद्रह दिन पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मीडिया से बातचीत में अपने तीन साल के कार्यकाल के पूरे होने की जानकारी दी थी। बुधवार सुबह राज्यपाल के इस्तीफा देने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। दोपहर को राज्यपाल के इस्तीफा देने की पुष्टि हुई। उत्तराखंड का अगला राज्यपाल कौन होगा यह अभी तय नहीं है। चर्चा है कि बेबी रानी मौर्य आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की राजनीति में सक्रिय होना चाहती हैं।

Similar Posts