< Back
अन्य
पंजाब में शिअद और कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले कई नेता भाजपा में शामिल
अन्य

पंजाब में शिअद और कांग्रेस को झटका, चुनाव से पहले कई नेता भाजपा में शामिल

स्वदेश डेस्क
|
29 Dec 2021 3:53 PM IST

नईदिल्ली। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के पूर्व नेता जगदीप सिंह नकई और कांग्रेस के पूर्व विधायक शमशेर सिंह राय ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

केंद्रीय मंत्री व पंजाब भाजपा के प्रभारी गजेन्द्र सिंह शेखावत और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम की उपस्थिति में नकई, शमशेर सिंह राय समेत शिरोमणि अकाली दल के कई अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। शेखावत ने शिअद नेता जगदीप सिंह नकई के साथ रविप्रीत सिंह सिद्धू, हरभाग सिंह देसू ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Similar Posts