< Back
अन्य
झामुमो नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी की हुई निर्मम हत्या
अन्य

झामुमो नेता शंकर रवानी और उनकी पत्नी की हुई निर्मम हत्या

Swadesh Digital
|
11 Oct 2020 1:31 PM IST

धनबाद। झामुमो धनबाद महानगर उपाध्यक्ष व भौरा गौर खूंटी निवासी शंकर रवानी और उनकी पत्नी बालिका देवी की निर्मम हत्या शनिवार देर रात घर में ही कर दी गई। अपराधियों ने घर के अंदर दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से हत्या की है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधी घर में घुसकर सोए दंपति को उठाए। घर के अंदर अपराधियों के साथ पति-पत्नी का युद्ध भी हुआ है। इसके बाद आंगन में खींचकर दोनों की हत्या चाकू से की गई है। दो फायरिंग भी की गई है।घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और चाकू बरामद किया है। आंगन में ही दोनों का शव पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी लोगों को रविवार सुबह में हुई।

खबर पाकर सिंदरी डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा, सुदामडीह थाना प्रभारी, भोरा ओपी प्रभारी, जोड़ापोखर इंस्पेक्टर पहुंचे हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। बताते चलें कि 17 अगस्त 2017 को रेनबो ग्रुप के चेयरमैन धीरेन रवानी की हत्या हुई थी। हत्या का आरोप शंकर रवानी के बड़े पुत्र कुणाल रवानी पर लगा था।

घटना के समय ही कुणाल रवानी की भी पीट-पीटकर लोगों ने हत्या कर दी थी। व्यवसाय और संपत्ति विवाद को लेकर शंकर रवानी और धीरेन रवानी में विवाद था। शंकर और धीरेन चचेरे भाई थे। शंकर रवानी उक्त घटना के समय जेल में बंद थे। दोनों परिवारों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया था। पुलिस भी पुरानी रंजिश से ही जोड़कर इस हत्याकांड को देख रही है।

Similar Posts