< Back
अन्य
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची रतलाम, राहुल गांधी ने किया रोड शो
अन्य

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची रतलाम, राहुल गांधी ने किया रोड शो

स्वदेश डेस्क
|
6 March 2024 7:19 PM IST

रतलाम। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों न्याय यात्रा ने बुधवार दोपहर 5 बजे बाद फव्वारा चौक से नगर में प्रवेश किया। यहां से विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रआ सैलाना की ओर रवाना हुई। जगह-जगह राहुल गांधी में स्वागत में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मार्ग के दोनों ओर काफी संख्या में लोग राहुल गांधी के स्वागत में आतुर नजर आए।

श्री गांधी जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे थे। साथ ही संबोधन भी उनका इस दौरान जारी रहा। वे कही भी नहीं रूके, जबकि उनके स्वागत के लिए जगह-जगह मंच बनाए गए थे। उनके साथ वाहन में पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सहित कई वरिष्ठ नेता रोड शो में शामिल थे।

Similar Posts