< Back
अन्य
नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, पेश किया अपना पंजाब मॉडल
अन्य

नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, पेश किया अपना पंजाब मॉडल

स्वदेश डेस्क
|
12 Feb 2022 4:11 PM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस हाईकमान के चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित किए जाने के बाद सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र तक सिमटे पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने आज मोर्चा खोल दिया। पार्टी हाईकमान से पहले अपना पंजाब मॉडल जारी कर दिया। कांग्रेस की चुनाव घोषणा पत्र समिति अभी मंथन कर रही है।

चन्नी को सीएम फेस घोषित करने के बाद सिद्धू ने एक गीत के माध्यम से अपना राजनीतिक सफरनामा सोशल मीडिया पर वायरल किया था। इस बीच सिद्धू ने आज 30 पन्नों का 13 सूत्री कार्यक्रम जारी किया है। नानक नाम चढ़दीकला तेरा भाणा सरबत दा भला के नाम से ट्वीट करके हुए सिद्धू ने कहा कि यह पंजाब मॉडल है। जनता का मॉडल है। जो पंजाब के बेहतर स्टेट बनाएगा। नवजोत सिद्धू ने अपने पंजाब मॉडल में स्वास्थ्य, शिक्षा, किसानों के हित को प्रमुखता से उठाते हुए विधानसभा की कार्यवाही का सीधा प्रसारण करवाने जैसे कई वादे किए हैं।

Similar Posts