< Back
अन्य
मुंबई पुलिस कमिशनर परमबीर सिंह का तबादला, हेमंत नागराले को मिला पदभार
अन्य

मुंबई पुलिस कमिशनर परमबीर सिंह का तबादला, हेमंत नागराले को मिला पदभार

स्वदेश डेस्क
|
17 March 2021 7:51 PM IST

मुंबई। एंटीलिया और उससे जुड़े मनसुख हिरेन की मौत मामले में चल रही जांच के बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर को हटा दिया गया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह डीआईजी होमगार्ड के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके स्थान पर हेमंत नागराले को नए पुलिस कमिश्नर होंगे। ये जानकारी महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दी।

ट्रांसफर के बाद नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने आज पदभार संभाल लिया। उन्होंने पदभार संभालते हुए कहा कि मुंबई पुलिस नाजुक दौर से गुजर रही है। कुछ ऐसे मामले हुए हैं जिससे मुंबई पुलिस की विश्वसनियता पर प्रश्न चिन्ह लगे हैं। मुझे विश्वास है कि हम अच्छा काम करके लोगों के बीच में मुंबई पुलिस का नाम कर सकेंगे।

मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह अंबानी आवास एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से भरी मिली कार मामले की जाँच कर रहे थे। इससे पहले सुशांत सिंह मौत मामले और मालेगांव धमाकों की जांच को लेकर सुर्ख़ियों में रह चुके है। इसके अलावा भी वह कई अन्य मामलों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे हैं।

Similar Posts