< Back
अन्य
महाराष्ट्र में मतदान से पहले वोटर्स को बांटे जा रहे पैसे,  BJP नेता विनोद तावड़े पर गंभीर आरोप

Cash For Vote

अन्य

Cash For Vote: महाराष्ट्र में मतदान से पहले वोटर्स को बांटे जा रहे पैसे, BJP नेता विनोद तावड़े पर गंभीर आरोप

Gurjeet Kaur
|
19 Nov 2024 2:51 PM IST

Cash For Vote : महाराष्ट्र। मुंबई के होटल में BJP नेता विनोद तावड़े भीड़ द्वारा घेर लिए गए। उन पर आरोप लगाया गया कि, वे वोट खरीदने के लिए कैश बांट रहे थे। BVA के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े 5 करोड़ रुपए बांटने आए थे। विवांता होटल में यह पूरा घटनाक्रम हुआ है। इस समय यह होटल सील कर दिया गया है। वहीं भाजपा नेता ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को ही मतदान है।

कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र के एक होटल में पैसे बांटते हुए पकड़े गए हैं। विनोद तावड़े बैग में भरकर पैसे लेकर गए थे और वहां पर लोगों को बुला-बुलाकर पैसे बांट रहे थे। ये खबर जब जनता को पता चली तो भारी हंगामा हो गया। पैसों के साथ विनोद तावड़े के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में वोटिंग होने वाली है, उससे ठीक पहले BJP के नेता पैसों के दम पर चुनाव को प्रभावित करने में लगे हैं। इसमें कार्यकर्ताओं से लेकर बड़े-बड़े नेता तक शामिल हैं। चुनाव आयोग को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए और सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।'

बहुजन विकास अगाड़ी (BVA) के कार्यकर्ताओं का कहना है कि, उनकी स्थिति इस क्षेत्र में मजबूत है। भाजपा नेता वोटर्स को प्रभावित करने के लिए कैश लेकर होटल में आए थे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का कहना है कि, "नालासोपारा के विधायकों की बैठक चल रही थी। मतदान के दिन के लिए आदर्श आचार संहिता, वोटिंग मशीनों को कैसे सील किया जाएगा और अगर कोई आपत्ति दर्ज करानी है तो क्या करना है...मैं उन्हें इसके बारे में बताने गया था। पार्टी (बहुजन विकास अघाड़ी) के कार्यकर्ता अप्पा ठाकुर और क्षितिज को लगा कि हम पैसे बांट रहे हैं। चुनाव आयोग और पुलिस को जांच करनी चाहिए, सीसीटीवी फुटेज मिलनी चाहिए। मैं 40 साल से पार्टी में हूं। अप्पा ठाकुर और क्षितिज मुझे जानते हैं, पूरी पार्टी मुझे जानती है...फिर भी मेरा मानना ​​है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।"

Similar Posts