< Back
अन्य
हैदराबाद : नगर निगम चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
अन्य

हैदराबाद : नगर निगम चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Swadesh News
|
5 Dec 2020 9:45 AM IST

हैदराबाद। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनाव में हैदराबादी जनता ने कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर नकार दिया है। अब तक घोषित चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी कोई खास नहीं कर पाई और केवल दो डिवीजन पर जीत दर्ज की। जीएचएमसी के चुनाव में कांग्रेस की करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए सांसद उत्तम कुमार रेड्डी ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उत्तम ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से टीपीसीसी के लिए नया कप्तान चुनने के लिए कहा है।

खास बात यह भी है कि कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद रेवंद रेड्डी भी व्यापक प्रचार के बावजूद वोटरों को आकर्षित नहीं कर पाए।

उल्लेखनीय है कि जीएचएमसी चुनाव में कांग्रेस केवल उप्पल और एएस राव नगर की दो सीटों पर चुनाव जीत सकी है। इससे पहले दुब्बका विधानसभा सीट के उपचुनाव में भी कांग्रेस की करारी हार हुई थी।

Similar Posts