< Back
अन्य
किसान नेता रेशम सिंह ने सलफास खाकर की आत्महत्या की कोशिश
अन्य

शंभू बॉर्डर: किसान नेता रेशम सिंह ने सलफास खाकर की आत्महत्या की कोशिश

Gurjeet Kaur
|
9 Jan 2025 11:18 AM IST

पंजाब। शंभू बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आई है। किसान नेता रेशम सिंह ने सलफास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि, किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान नेता रेशम सिंह 11 महीने से आंदोलन में शामिल हैं लेकिन कोई समाधान न निकलने के कारण वे परेशान थे। इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह किसान नेता रेशम सिंह ने लंगर स्थल पर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस बात की खबर जैसे ही लोगों को हुई उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया।

इसके पहले भी एक किसान ने ऐसे ही सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या की थी। 14 दिसंबर को रणजोध सिंह नाम के किसान ने सल्फास की गोली खाई थी। इसके बाद उसे अस्प्ताल में भर्ती किया गया था। चार दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

डल्लेवाल के आमरण अनशन का 45वां दिन :

एक ओर किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया है वहीं दूसरी ओर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आमरण अनशन पर बैठे हैं। 9 जनवरी को डल्लेवाल के अनशन का 45 वां दिन है। बताया जा रहा है कि, डल्लेवाल का बीपी लगातार गिर रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Similar Posts