< Back
अन्य
दिल्ली में आज होगा चुनाव की तारीख का ऐलान
अन्य

Delhi Election Date: दिल्ली में आज होगा चुनाव की तारीख का ऐलान

Gurjeet Kaur
|
7 Jan 2025 8:39 AM IST

Delhi Election Date : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार को इलेक्शन कमीशन द्वारा किया जाएगा। ईसीआई द्वारा दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। इसी दौरान चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर चुनाव होने हैं। इसे लेकर आज चुनाव आयोग यह बताएगा की कब तक नामांकन फॉर्म भरे जाएंगे और किस तारीख को दिल्ली की जनता मतदान करेगी। दिल्ली चुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखा जाएगा। जहां आम आदमी पार्टी अपनी दस साल की सत्ता बचाने के लिए प्रायसरत है वहीं भाजपा और कांग्रेस आप को सत्ता से बेदखल करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि, दिल्ली में 1,55,24,858 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 83,49,645 पुरुष मतदाता हैं जबकि 71,73,952 महिला वोटर्स हैं। दिल्ली में 1261 थर्डजेंडर मतदाता हैं। दिल्ली निर्वाचन मुख्य अधिकारी ने बताया कि, "ड्राफ्ट प्रकाशन से लेकर अंतिम प्रकाशन तक कुल 3,08,942 मतदाता जुड़े हैं और कुल 1,41,613 मतदाता हटाए गए हैं, इसलिए इस अवधि के दौरान 1,67,329 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि हुई है।"

चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) हैट्रिक बनाने की कोशिश कर रही है। AAP ने 2015 और 2020 के चुनावों में क्रमशः 67 और 62 सीटें जीती थीं। पिछली दो विधानसभाओं में सिंगल डिजिट पर रह गई भाजपा और 15 साल तक दिल्ली पर राज करने के बाद पूरी तरह से खत्म हो चुकी कांग्रेस, मौजूदा आप के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस और आप ने 2024 में दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन विधानसभा चुनाव वे अलग-अलग लड़ेंगे।

Similar Posts