< Back
अन्य
दिल्ली के सीएम केजरीवाल पहुंचे देहरादून, आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की संभावना
अन्य

दिल्ली के सीएम केजरीवाल पहुंचे देहरादून, आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की संभावना

स्वदेश डेस्क
|
17 Aug 2021 12:15 PM IST

देहरादून। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया। बताया जा रहा है कि पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा घोषित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली से सुबह 10:30 जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां से सीधे बीजापुर गेस्ट हाउस पहुंचे। दोपहर 12.30 बजे आईटीडीआर ऑडिटोरियम में संवाद करेंगे। इसके बाद उनका काफिला घंटाघर पहुंचेगा। जहां वो इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और उसके बाद उनका रोड शो घंटाघर से राजपुर रोड होते हुए दिलाराम चौक तक जाएगा।

सियासी तामपान बढ़ा -

केजरीवाल के दौरे को लेकर राज्य के सियासी तामपान बढ़ने लगा है। केजरीवाल पिछले दौरे में मुफ्त बिजली की घोषणा कर नई बहस छेड़ गए थे। इसबार भी उनका दौरा आगामी विधानसभा से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है केजरीवाल की नजर उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर है। दिल्ली की तरह अन्य राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत की दिशा में उत्तराखंड पर भी नजर है। हालांकि यहां भाजपा, कांग्रेस के मुकाबले क्षेत्रीय दलों का वजूद नाममात्र है।

Similar Posts