< Back
अन्य
महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगा उद्धव गुट
अन्य

महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग पर बनी सहमति, 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगा उद्धव गुट

स्वदेश डेस्क
|
1 March 2024 3:20 PM IST

मुंबई। महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग को लेकर को सहमति बन गई है। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 20 पर उद्धव गुट शिवसेना, 18 पर राकांपा और 10 शरद पवार की राकांपा चुनाव लड़ेगी। तीनों दल महाविकास अघाड़ी के तहत महाराष्ट्र में एक साथ हैं।बताया जा रहा है की एक दो दिन में इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

उद्धव बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के सदस्य दलों के बीच लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में सीट-बंटवारे पर सहमत बन गई है। इसकी एक-दो दिन में आधिकारिक घोषणा हो सकती है। बता दें की राजनीतिक लिहाज से महाराष्ट्र्र बड़ा राज्य है। यहां 48 लोकसभा सीटें है, जो उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के बाद सबसे अधिक हैं।

जानकारी के अनुसार, मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से 4 पर उद्धव गुट शिवसेना चुनाव चुनाव लड़ेगी, 1 सीट मुंबई नॉर्थ ईस्ट वंचित बहुजन अगाड़ी को मिल सकती है। वहीँ एक अन्य सीट कांग्रेस को मिल सकती है।

Similar Posts