< Back
अन्य
राजौरी सेक्टर में विस्फोट, सेना के दो जवान घायल
अन्य

राजौरी सेक्टर में विस्फोट, सेना के दो जवान घायल

स्वदेश डेस्क
|
30 Oct 2021 10:16 PM IST

राजौरी। जिले के नौशहरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप अचानक हुए विस्फोट में भारतीय सेना के दो जवान घायल हो गए हैं। दोनों घायल जवानों को उपचार के लिए कमान अस्पताल ऊधमपुर रेफर किया गया है।

नौशहरा के कलाल सेक्टर में आज दोपहर नियंत्रण रेखा के पास अचानक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में मौके पर मौजूद सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऊधमपुर स्थित सेना के कमान अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया। विस्फोट में घायल जवानों की पहचान फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। इस बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी प्राप्त हो पाई है, विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Similar Posts