< Back
अन्य
असम के मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
अन्य

असम के मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

स्वदेश डेस्क
|
1 Jun 2021 3:59 PM IST

नईदिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से उनके निवास पर भेंट की। इस क्रम में वे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से भी मिले। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सरमा की उपराष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष से पहली मुलाकात थी।

उपराष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, हेमंत बिस्वा सरमा ने उपराष्ट्रपति को राज्य की विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रगति से अवगत कराया, जिसपर उपराष्ट्रपति ने प्रसन्नता व्यक्त की। बैठक में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद थे। डॉ सरमा ने ट्वीट कर बताया कि, असम के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मैंने आज उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। उनके उदार आशीर्वाद से कृतज्ञ हूं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ट्वीट कर कहा, असम के मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली स्थित निवास पर भेंट की। उन्हें मुख्यमंत्री पद संभालने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनसे असम के विकास की योजनाओं एवं विविध विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रामेश्वर तेली भी साथ रहे।

Related Tags :
Similar Posts