< Back
अन्य
केजरीवाल ने गुजरात में अपनाया पंजाब का फॉर्मूला, सीएम कैंडिडेट के लिए जनता से मांगी राय
अन्य

केजरीवाल ने गुजरात में अपनाया पंजाब का फॉर्मूला, सीएम कैंडिडेट के लिए जनता से मांगी राय

City Desk
|
29 Oct 2022 6:30 PM IST

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री का चेहरा लोगों की राय जानने के बाद घोषित करेगी। इसके लिए पार्टी की ओर से फोन नंबर और ईमेल आईडी शेयर किया गया है, जिस पर लोग अपनी पसंद बता सकते हैं।पूरे दमखम के साथ राज्य में प्रचार कर रही आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सूरत में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने एक साल पहले पूरी सरकार बदल कर भूपेन्द्र पटेल को मुख्यमंत्री बना दिया। दिल्ली में बैठकर राज्य के मुख्यमंत्री का नाम चयन किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। राज्य का कौन मुख्यमंत्री होगा, इसका निर्णय राज्य की जनता को करना चाहिए

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में भी पंजाब पैटर्न पर चुनाव लड़ने जा रही है। पंजाब में भी चुनाव के 28 दिन पहले मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा की गई थी। केजरीवाल ने कहा कि आगामी 4 नवंबर को आम आदमी पार्टी गुजरात में अपने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करेगी। पार्टी की ओर से 6357000360 नंबर पर एसएमएस, व्हाट्सएप मैसेज और वाइस मैसेज समेत ईमेल करने की अपील की गई है। 3 नवंबर को शाम 5 बजे तक सीएम के रूप में नाम सुझाया जा सकता है। इसके बाद चार नवंबर को पार्टी की ओर से सीएम चेहरे की घोषणा की जाएगी।पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे के चयन में जनता की राय को लोगों के बीच ले जाया जाएगा। पार्टी इसका जोर-शोर से प्रचार करेगी। केजरीवाल ने बताया कि भाजपा ने जनता से पूछे बगैर मुख्यमंत्री तय कर दिया, लेकिन वे जनता से पूछ कर निर्णय करते हैं।

Similar Posts