< Back
मध्यप्रदेश
सीएम की सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली, महिला दिवस पर अच्छी पहल

सीएम की सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली

मध्यप्रदेश

MP News: सीएम की सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाली, महिला दिवस पर अच्छी पहल

Gurjeet Kaur
|
8 March 2025 1:21 PM IST

International Women Day : भोपाल, मध्य प्रदेश। सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) की सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की जिम्मेदारी महिला दिवस पर महिला अधिकारियों को दी गई है। सीएम मोहन यादव ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की है।

सीएम यादव ने कहा - शक्ति से समृद्धि है, शक्ति से सुरक्षा भी...आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शक्तिस्वरूपा महिला सुरक्षाकर्मियों ने कारकेड सहित अन्य सीएम सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमान संभाल रखी है। सुरक्षा की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा के पास है वहीं मेरे वाहन का संचालन इंस्पेक्टर इरशाद अली के हाथों में है।

इंस्पेक्टर इरशाद अली ने कहा, "महिला को यह संदेश मिल चुका है कि महिला सशक्तिकरण वास्तविक है, और महिलाएँ किसी से कम नहीं हैं। जो काम पुरुष कर सकते हैं, महिलाएँ उससे बेहतर कर सकती हैं।"

उप पुलिस अधीक्षक बिट्टू शर्मा ने कहा, "हमें समाज में यह संदेश देना चाहिए कि महिलाएँ भी वही काम कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं। महिलाओं को कभी भी खुद को कमतर नहीं समझना चाहिए।"

Similar Posts