< Back
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में कब होंगे छात्र संघ के चुनाव, मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी जानकारी

MP Student Union Elections

मध्यप्रदेश

Student Union Election: मध्यप्रदेश में कब होंगे छात्र संघ के चुनाव, मंत्री इंदर सिंह परमार ने दी जानकारी

Gurjeet Kaur
|
30 Nov 2024 6:10 PM IST

MP Student Union Elections : मध्यप्रदेश। छात्र संघ के चुनाव कब होंगे? यह सवाल कई समय से पूछा जा रहा है। अब मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि, छात्र संघ चुनाव की मांग लम्बे से समय से की जा रही है। अगले शैक्षणिक सत्र में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।

मध्यप्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने शनिवार को इंदौर में प्रेसकॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, "मध्यप्रदेश सरकार ने छात्रसंघ चुनाव के लिए मसौदा तैयार कर लिया है। इस विषय पर चर्चा कर सैद्धांतिक सहमति बना ली गई है। कुछ अन्य विषय है जिसे लेकर चर्चा की जानी आवश्यक है। हमें भरोसा है कि, अगले शैक्षणिक सत्र तक हम चुनाव कराने की स्थिति में होंगे।"

मंत्री इंदर सिंह परमार ने आगे कहा कि, नए शैक्षणिक सत्र में नई शिक्षा नीति के तहत चौथे वर्ष के पाठ्यक्रम को तैयार करने के लिए काम किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षक और विषय से जुड़े जानकार अध्ययन कर रहे हैं। पाठ्यक्रम तैयार होने के बाद इसका समावेशन नई शिक्षा नीति के अनुसार किया जाएगा।

Similar Posts