< Back
मध्यप्रदेश
भारी बारिश के बाद बागेश्वर धाम की धर्मशाला में दीवार गिरी, एक महिला की मौत, 10 घायल
मध्यप्रदेश

छतरपुर: भारी बारिश के बाद बागेश्वर धाम की धर्मशाला में दीवार गिरी, एक महिला की मौत, 10 घायल

Gurjeet Kaur
|
8 July 2025 8:28 AM IST

छतरपुर, मध्य प्रदेश। मंगलवार तड़के छतरपुर में बागेश्वर धाम के धर्मशाला की दीवार गिर गई। बताया जा रहा है कि, गढ़ा गांव में बागेश्वर धाम की धर्मशाला के भोजनालय में दीवार गिरने की घटना में एक महिला की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। यह घटना क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुई। छतरपुर के सीएमएचओ आरपी गुप्ता ने कहा, "हमें अस्पताल में एक शव और 10 घायल व्यक्ति मिले हैं।"

मृतक महिला उत्तरप्रदेश की बताई जा रही है। मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। कई लोग घायल अवस्था में अस्पताल भिजवाए गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस - अधिकारी मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जब दीवार गिरी तो लोग सो रहे थे। बारिश इतनी अधिक थी कि, दीवार पल भर में भरभरा के गिर गई।

इस घटना के बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मृतक के परिजनों को सहायता देने की बात कही थी। वहीं अगले कुछ दिन के लिए बागेश्वर धाम में किसी तरह का आयोजन न करने की बात भी बागेश्वर पीठाधीश धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कही थी।

Similar Posts