< Back
मध्यप्रदेश
मुंबई में 1 करोड़ 90 लाख की डकैती करने वाला विनोद लखन पाल और उसका साथी MP से पकड़ाए
मध्यप्रदेश

क्राइम ब्रांच का एक्शन: मुंबई में 1 करोड़ 90 लाख की डकैती करने वाला विनोद लखन पाल और उसका साथी MP से पकड़ाए

Gurjeet Kaur
|
2 Jan 2025 2:32 PM IST

मध्यप्रदेश। मुंबई क्राइम ब्रांच ने विनोद लखन पाल और उसके फरार साथी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। विनोद लखन पाल ने हाल ही में मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके से अपने साथी के साथ बंदूक की नोक पर डकैती की थी और करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये के जेवरात लूटे थे। क्राइम ब्रांच की टीम अब इन दोनों आरोपियों को मुंबई लेकर आ रही है।

विनोद लखन पाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुछ दिन पहले एक ज्वेलरी शॉप में लूट की थी। विनोद लखन पाल और उसके साथी बन्दूक की नोंक पर करोड़ों रुपए के सोने - चांदी के जेवरात लूट कर फरार हो गए थे। क्राइम ब्रांच को मामले की जांच सौंपी गई थी। टीम ने विनोद लखन पाल को मध्यप्रदेश के निवाड़ी से गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने निवाड़ी के एक फार्म में छापेमारी की थी। इसी दौरान उन्होने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार किया। मुंबई की ज्वेलरी शॉप में लूटकांड का मुख्य आरोपी उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। 29 दिसंबर को उसने मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में सात रास्ता स्थित आभूषण की दुकान में ग्राहक बनकर प्रवेश किया था। इसके बाद चाकू और बन्दूक की नोक पर करोड़ों रुपए के जेवर लूट लिए थे।

Similar Posts