< Back
मध्यप्रदेश
Vikram University Convocation

Vikram University Convocation

मध्यप्रदेश

विक्रम यूनिवर्सिटी कहलाएगी सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय: सीएम मोहन यादव को मिली डी. लिट. की उपाधि, राज्यपाल बोले - बिना दीक्षा के आप मुख्यमंत्री बन गए

Gurjeet Kaur
|
30 March 2025 1:09 PM IST

Vikram University Convocation : मध्यप्रदेश। विक्रम यूनिवर्सिटी को सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाएगा। यह घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में कही है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विक्रम संवत् 2082 के अवसर पर उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे।

इस अवसर पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को डी. लिट. की उपाधि प्रदान की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने मजाकिया अंदाज में कहा - दीक्षा बिना वे (मोहन यादव) मुख्यमंत्री बन गए। दरअसल, सीएम मोहन यादव ने कहा था कि, हम तो यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकल गए लेकिन कभी दीक्षांत समारोह नहीं हुआ। राज्यपाल जी की कृपा से दीक्षांत समरोह हो रहा है।

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा - दीक्षा लेने के बाद बच्चों को माता - पिता की सेवा करनी चाहिए। अच्छा प्लेसमेंट मिल गया तो क्या माता - पिता को भूल जायेंगे। ऐसे लोग क्या देश की और क्या समाज की सेवा करेंगे। जब माता - पिता की सेवा करेंगे तभी तो समाज और देश की सेवा कर पाएंगे। सिर्फ स्वार्थी बनकर नहीं रहना है। समाज की सेवा में अपनी बुद्धि, शक्ति और धन लगाओ।

मध्यप्रदेश शिक्षा मंत्री ने कहा - भाषा के आधार पर बांटने का काम देश में हो रहा है लेकिन मध्यप्रदेश ऐसे समय में एक अलग मिसाल बनेगा। मध्यप्रदेश की यूनिवर्सिटी में अलग - अलग भारतीय भाषा पढ़ाई जाएगी। ऐसा करने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य होगा।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा - एक साथ मुख्यमंत्री, राज्यपाल यहां मौजूद हैं ऐसा दीक्षांत समारोह पहले तो कभी नहीं हुआ होगा। मुझे प्रसन्नता है कि, सूर्य अर्घ्य के साथ त्यौहार उत्साह से मनाया जा रहा है। एक साथ 55 जिले में गुड़ी पड़वा मनाया जा रहा है। सीएम ने घोषणा की कि, सभी की सहमति से विक्रम विश्वविद्यालय को सम्राट विक्रमादित्य के नाम से जाना जाएगा।

Similar Posts