< Back
मध्यप्रदेश
फिल्मी अंदाज में विदिशा कलेक्टर - SP, रॉयल एनफील्ड पर सवार होकर ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

फिल्मी अंदाज में विदिशा कलेक्टर - SP, रॉयल एनफील्ड पर सवार होकर ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

मध्यप्रदेश

Vidisha: फिल्मी अंदाज में विदिशा कलेक्टर - SP, रॉयल एनफील्ड पर सवार होकर ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा

Gurjeet Kaur
|
29 Nov 2024 2:50 PM IST

Vidisha Collector - SP Video : मध्यप्रदेश। विदिशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में विदिशा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी रोहित काश्वानी रॉयल इनफील्ड पर सवार होकर फिल्मी अंदाज में ट्रेफिक व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दिए। वायरल वीडियो में कलेक्टर और एसपी की जुगलबंदी देख लोगों को फिल्म शोले की याद आ गई।

कलेक्टर और एसपी के साथ - साथ अन्य प्रशासनिक अमला भी ट्रेफिक व्यवस्था का हाल जानने के लिए बाइक पर निकला था। मीडिया से चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि, ट्रेफिक व्यवस्था की जांच के लिए हमारे द्वारा पैदल और बाइक द्वारा पैट्रोलिंग की गई। यहां के पूरे क्षेत्र का जायजा लिया। जहां सुधार की आवश्यकता है या जहां अतिक्रमण है ऐसी जगह को भी चिन्हित किया गया है। आगे यहां सुधार किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि, जायजा लेने पर एक बात और सामने आई है कि, लोगों द्वारा रोड पर ही दुकान लगाई जा रही है और वाहन भी खड़े किए जा रहे हैं। इसके कारण ट्रेफिक की खासा समस्या हो रही है। कलेक्टर ने यह भी बताया कि, अतिक्रमण करने वालों को पहले वार्निंग दी जाएगी इसके बाद एक्शन लिया जाएगा।

इस मामले में कलेक्टर ने कहा कि, हमने क्षेत्र का भ्रमण किया है। बड़ा बाजार से रेलवे स्टेशन और आस - पास के क्षेत्र में जायजा लिया। इसमें यह सामने आया कि, लोगों ने छज्जे से अतिक्रमण कर लिया और साथ ही साथ दुकानों के आगे टेबल लगाकर भी अतिक्रमण किया है। इसे सही करने की आवश्यकता है। वन वे पर विचार किया जा रहा है ताकि जाम की समस्या से निजात पाया जा सके। बाइक से इसलिए भ्रमण किया ताकि लोगों की समस्या को समझा जा सके। मुख्य मार्ग पर अक्सर ट्रेफिक रहती है इसे जुड़ी कई शिकायतें भी सामने आई थी।

Similar Posts