< Back
मध्यप्रदेश
Minister Prahlad Singh Patel

Minister Prahlad Singh Patel 

मध्यप्रदेश

साले तुम पूरे समय नौटंकी करने वाले लोग हो: मोहन सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का एक और वीडियो वायरल

Gurjeet Kaur
|
11 April 2025 1:29 PM IST

Minister Prahlad Singh Patel viral video : मध्यप्रदेश। डॉ. मोहन यादव सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियो में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एक व्यक्ति से कह रहे हैं कि, "साले तुम पूरे समय नौटंकी करने वाले लोग हो...।"

वायरल वीडियो में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अपनी गाड़ी में बैठे हैं। गाड़ी में बैठे - बैठे ही उन्होंने कहा - "इससे पता चलता है कि, साले तुम पूरे समय नौटंकी करने वाले लोग हो...चलो बढ़ाओ आगे"

मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा भी 9 सेकंड का यह वीडियो शेयर किया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा - "अहंकार और दम्भ से भरे प्रहलाद सिंह पटेल जनता को नौटंकीबाज बुला रहे हैं। जनता ने सत्ता क्या दे दी...कभी भिखारी, कभी साले, कभी नौटंकीबाज जैसे शब्दों से जनता को अपमानित कर रहे हैं। हर बार जनता का अपमान कर माफी नहीं मांगने वाले पटेल को जनता ही सबक सिखाएगी।"

आखिर क्या है प्रहलाद पटेल के वीडियो का सच :

दरअसल, शिवपुरी के देवपुरा में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल होने के लिए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल गए हुए थे। कार्यक्रम में अव्यवस्था थी कि, वे नाराज हो गए। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कार्यक्रम को छोड़कर वापस आ गए हालांकि पंडाल में बैठे लोग उनका इंतजार करते रहे।

यह जानकारी भी सामने आई है कि, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल अफसरों से नाराज हो गए थे। जिस व्यक्ति को वे वायरल वीडियो में बातें सुनाते नजर आ रहे हैं वह भी एक अधिकारी ही था। इस मामले में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की ओर से कोई जवाब सामने नहीं आया है। इधर जिला पंचायत CEO द्वारा भी मामले से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

इसके पहले मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का एक और वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में उन्होंने जनता के लिए भिखारी जैसे शब्दों का उपयोग किया था। बाद में वीडियो जारी कर मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बताया था कि, वह वक्तव्य उन्होंने अपने स्वजनों के लिए दिया था।

भिखारी वाला बयान वायरल होने पर कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के खिलाफ प्रदर्शन किया था। जगह - जगह कांग्रेस ने मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के पुतले जलाने का प्रयास भी किया था।

Similar Posts