< Back
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में 42 आईएएस और 12 SAS अधिकारियों का तबादला
मध्यप्रदेश

MP IAS Transfer: मध्यप्रदेश में 42 आईएएस और 12 SAS अधिकारियों का तबादला

Gurjeet Kaur
|
27 Jan 2025 10:35 PM IST

MP IAS Transfer : मध्यप्रदेश। सोमवार रात मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 42 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है जबकि राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 12 अधिकारियों का तबादला आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुए तबादला आदेश के द्वारा मुख्यमंत्री के दो सचिव इधर से उधर किए गए हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश में एक ही आदेश से 12 कलेक्टर बदल दिए गए हैं। इनमें गुना, खरगोन, डिंडौरी, सतना, सीहोर, टीकमगढ़, बड़वानी, खंडवा, रायसेन, देवास, श्योपुरऔर बुरहानपुर शामिल है।

तबादला सूची में सबसे खास नाम आईएएस नेहा मारव्या का है। वे 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। सोशल मीडिया पर कलक्टरी न मिलने का दर्द उजागर करने के बाद उन्हें अब डिंडौरी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिल गई है।

सचिव मुख्यमंत्री, भरत यादव (2008) नगरीय प्रशासन एवं विकास से प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम बनाया गया है।

सिबि चक्रवर्ती एम. (2008) को आयुक्त-सह-संचालक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, मध्यप्रदेश तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य भण्डार गृह से सचिव, मुख्यमंत्री तथा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, मध्यप्रदेश, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है।

प्रीति मैथिल (2009) सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (अतिरिक्त प्रभार) से आयुक्त-सह-संचालक, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) बनाया गया है।

देखिये आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची :

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला :

दो न्यायाधीशों के भी हुए तबादले :


Similar Posts