
MP Transfer News
Transfer News: राज्य में IPS और राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले, नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी
|MP Transfer News: मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को पुलिस विभाग में तबादलों की नई सूची जारी की है। इस सूची में आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के कुल 18 अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
10 प्रोबेशनरी IPS अधिकारियों के ट्रांसफर
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के कुछ अधिकारियों के तबादले किए हैं। ट्रांसफर सूची में 10 प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारी शामिल हैं, जो वर्तमान में अलग-अलग जिलों में एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत थे। अब इन अधिकारियों को नए जिलों में पदस्थ किया गया है, जहां वे अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
DSP स्तर के 8 अधिकारियों का तबादला
मध्य प्रदेश गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 8 अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। ये अधिकारी वर्तमान में विभिन्न जिलों में एसडीओपी, नगर पुलिस अधीक्षक, डीएसपी या कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे।

