< Back
मध्यप्रदेश
Tiger attacked On Woman

 Tiger attacked On Woman

मध्यप्रदेश

Tiger attacked On Woman: पन्ना टाइगर रिजर्व में बड़ी घटना, तीन बाघों ने महिला पर किया हमला, दहशत का माहौल

Rashmi Dubey
|
9 Dec 2024 9:09 PM IST

Tiger attacked On Woman : पन्ना। एमपी के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां, सोमवार को हिनौता क्षेत्र में चार महिलाएं चारा काटने गई थीं। इस दौरान उनमें से एक को बाघ परिवार ने शिकार बना लिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद टाइगर रिजर्व से सटे हिनौता गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

दरअसल, सुबह करीब 9 बजे चार महिलाएं रोज की तरह टाइगर रिजर्व में चारा काटने गई थीं। अचानक महिलाओं के सामने बाघ आ गया। बाघ ने महिला पर हमला कर दिया और उसे जंगल की ओर भी खींच ले गया। इस पूरी घटना को देखकर अन्य महिलाओं ने बताया कि 58 वर्षीय महिला फुलिया साहू को बाघ ने घसीटकर मार डाला। उस समय वहां तीन बाघ मौजूद थे।

पर्यटकों को रोका गया

पन्ना टाइगर रिजर्व में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली है। इसकी सूचना मिलने पर प्रबंधन ने पर्यटकों को टाइगर रिजर्व में ही रोक दिया। हाथियों से निगरानी कर बाघों की पहचान की जा रही है। जानकारी के मुताबिक बाघिन 652 के शावकों ने महिला को अपना शिकार बनाया था। इस दौरान हाथियों की मदद से महिला के शव को बाघ से छुड़ाया गया। बता दें कि महिला का सिर और हाथ बाघों ने खा लिए थे।

Similar Posts