< Back
मध्यप्रदेश
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे इंदौर
मध्यप्रदेश

स्वर शतकम कार्यक्रम: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे इंदौर

Gurjeet Kaur
|
3 Jan 2025 9:19 AM IST

मध्य प्रदेश। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) दशहरा मैदान में होने वाले स्वर शतकम कार्यक्रम में हिस्सा लेने इंदौर पहुंचे हैं। इंदौर (Indore) के दशहरा मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में संघ के हजारों कार्यकर्ता और कई पदाधिकारी भाग लेंगे। संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर घोष वादन या स्वर शतकम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इंदौर के दशहरा मैदान में हो वाले इस कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत, संघ के कार्यकर्ताओं से समाज और देश से जुड़े कई मुद्दों पर वार्ता करेंगे। इंदौर में इस तरह का यह पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम के लिए लगातार तैयारी कर रहे थे। मोहन भागवत के इंदौर आने से पूर्व सुरक्षा के भी तमाम इंतजाम किए गए हैं।

आम लोग भी होंगे शामिल :

संघ के कार्यक्रम में आम लोगों भी आने के लिए आमंत्रण दिया गया है। संघ इसे लेकर लगातार तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि संघ के 1000 कार्यकर्ता सरसंघचालक मोहन भागवत के सामने घोष की प्रतीति देंगे। इस कार्यक्रम में कई सम्मानित लोग भी शामिल होंगे।

मलवा क्षेत्र में संघ का प्रभाव :

इस कार्यक्रम को मालवा क्षेत्र में संघ के बढ़ते प्रभाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। घोष कार्यक्रम के तहत जमीनी स्तर के कार्यकर्ता शिविर में शामिल हुए हैं जो 31 दिसंबर से शुरू हुआ था। 3 जनवरी को इस शिविर का अंतिम दिन है।

Similar Posts