< Back
मध्यप्रदेश
Supreme Court

Supreme Court

मध्यप्रदेश

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम: MP हाई कोर्ट के जज को केरल उच्च न्यायालय भेजने की सिफारिश

Gurjeet Kaur
|
7 April 2025 12:45 PM IST

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है। भारत के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने पिछले महीने दो बार और 3 अप्रैल को तीसरी बैठक की।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक बयान में कहा गया है, "सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 20 मार्च, 2025, 24 मार्च, 2025 और 3 अप्रैल, 2025 को हुई अपनी बैठकों में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल हाई कोर्ट में ट्रांसफर करने की सिफारिश की है।"

जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब आदेश का इंतजार है। इसके बाद जज जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी को केरल हाई कोर्ट भेजा जाएगा।

कौन हैं जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी :

8 जुलाई, 1966 को रायपुर में जन्मे न्यायमूर्ति धर्माधिकारी को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में अधिवक्ता के रूप में 24 वर्षों का अनुभव है। वे वर्ष 1992 में इस पेशे में शामिल हुए और वर्ष 2000 से 2015 तक भारत संघ के स्थायी वकील रहे। उन्हें 7 अप्रैल, 2016 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17 मार्च, 2018 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

Similar Posts