< Back
मध्यप्रदेश
सिंगरौली में आठवीं की छात्रा ने हॉस्टल में बच्चे को दिया जन्म

सिंगरौली में आठवीं की छात्रा ने हॉस्टल में बच्चे को दिया जन्म

मध्यप्रदेश

Singrauli: सिंगरौली में आठवीं की छात्रा ने हॉस्टल में बच्चे को दिया जन्म, पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा

Gurjeet Kaur
|
22 March 2025 1:00 AM IST

Minor gives birth to a child in Singrauli : मध्यप्रदेश। सिंगरौली में आठवीं क्लास की छात्रा ने बच्चे को जन्म दिया है। छात्रा होस्टल में रहती थी। पेट में दर्द की शिकायत पर जब उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। गर्भधारण किए हुए उसे 9 महीने हो चुके थे।

नाबालिग सिंगरौली के सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहारा गांव के सरकारी स्कूल के होस्टल में रहकर पढाई करती थी। शुक्रवार को उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां गर्भवती होने की बात उजागर होने पर पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में यह उजागर हुआ है कि, नाबालिग के साथ एक ऑटो ड्राइवर ने दुष्कर्म किया था। लोक लज्जा के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। पुलिस ने नाबालिग के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है। नाबालिग के परिजनों को भी इस मामले की सूचना दे दी गई है। उन्हें नाबालिग के दुष्कर्म के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अस्पताल प्रशासन और होस्टल का स्टाफ भी इस मामले के सामने आने के बाद सख्ते में है। नाबालिग के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Similar Posts