< Back
मध्यप्रदेश
स्नान पर्व के दौरान यूट्यूबर्स पर लगेगा बैन! अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा - सनातन को बदनाम करते हैं ऐसे लोग

सिंहस्थ 2028 : क्या स्नान पर्व के दौरान यूट्यूबर्स पर लगेगा बैन

मध्यप्रदेश

Simhastha 2028: स्नान पर्व के दौरान यूट्यूबर्स पर लगेगा बैन! अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने कहा - सनातन को बदनाम करते हैं ऐसे लोग

Gurjeet Kaur
|
13 March 2025 12:55 PM IST

Simhastha 2028 : मध्य प्रदेश। साल 2028 में होने वाले सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में तैयारियां शुरू हो गई है। सिंहस्थ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज उज्जैन के दौरे पर हैं। उन्होंने बजट में 2005 करोड़ रुपए के प्रावधान के लिए सरकार को धन्यवाद करते हुए मांग की है कि, सिंहस्थ में पवित्र स्नान के समय यूट्यूबर्स पर बैन लगना चाहिए। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने सिंहस्थ के लिए बजट बढ़ाए जाने की बात भी कही है।

इस साल पेश हुए बजट में सिंहस्थ के लिए 2005 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। बीते दिनों सीएम ने मुख्यमंत्री आवास पर इसे लेकर अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। अब उज्जैन में संत और अखाड़ों ने भी तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा - सिंहस्थ के लिए दिव्य और अलौकिक नगरी उज्जैन को विकसित करना है। महाकुम्भ में किसी ने नहीं सोचा था कि, 60 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आएंगे। आने वाले सिंहस्थ में भी करोड़ों लोग आयेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां दुरुस्त होनी चाहिए। पुलिस कमिश्नर से भी मेरी बात हुई है। यहां दस से ग्यारह करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। मेरा यह अनुमान है कि, करीब 40 करोड़ श्रद्धालु तो आएंगे ही। भारत ही नहीं विदेश में रहने वाले लोग और दक्षिण भारत के लोग भी महाकुंभ में आए थे।

सिंहस्थ में कोई परेशानी न हो इसके लिए हमें अभी से काम शुरू करना होगा। सरकार काम कर रही है। कार्य में तेजी लाने की भी आवश्यकता है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के सवाल पर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा - हमें ऐसे लोगों पर प्रतिबन्ध लगाना होगा। कुछ लोग सनातन को बदमान करना चाहते हैं। आने वाले समय में जैसी स्थिति बनेगी हम उसी तरह से काम करेंगे।

Similar Posts