< Back
मध्यप्रदेश
Raja Raghuvanshi Murder case

Raja Raghuvanshi Murder case 

मध्यप्रदेश

Raja Raghuvanshi Murder case: संजय वर्मा ही निकला राज, सोनम ने कबूला, देर रात घंटों करते थे बात

Gurjeet Kaur
|
18 Jun 2025 10:56 PM IST

Raja Raghuvanshi Murder case : मध्यप्रदेश। राजा रघुवंशी मर्डर केस में पुलिस लगातार जांच कर रही है। 18 जून को मेघालय पुलिस की टीम इंदौर पहुंची थी। यह जानकारी सामने आई थी कि, सोनम देर रात तक किसी संजय वर्मा नाम के व्यक्ति से कॉल पर बातें किया करती थी। दिनभर से यह सवाल उठ रहा था कि, आखिर यह संजय है कौन? इस सवाल का जवाब मेघालय पुलिस ने खोज निकाला है।

दरअसल, सोनम जिस नंबर पर कॉल कर घंटों बात किया करती थी वह ट्रू कॉलर ऐप पर किसी संजय वर्मा के नाम से दिखाई दे रहा था। जब मेघालय पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि, संजय वर्मा कोई और नहीं बल्कि राज कुशवाहा ही है। इस पूरे केस में सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा मुख्य साजिशकर्ता है।

सोनम के भाई गोविंद ने जब इस बारे में सवाल किए गए तो उसने कहा कि, "संजय वर्मा के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। राज जहां-जहां काम करता था वो जगह मैंने एसआईटी को दिखाई है। यहां से कुछ जब्त नहीं हुआ है। संजय के बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। मुझे भी आज ही पता चला है कि इसमें संजय का भी नाम आ रहा है।"

बीते दिनों आरोपियों को क्राइम सीन पर ले जाया गया था। यहां क्राइम सीन रीक्रिएट करने के बाद एसपी ने बताया था कि, "राजा पर तीन वार किए गए थे। पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने वार किया था। आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका। एसडीआरएफ दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहा है। हमने पता लगाया है कि, राजा के मोबाइल फोन का क्या हुआ। इसे सोनम ने और फिर विशाल ने क्षतिग्रस्त किया।"

राजा और सोनम ने 11 मई, 2025 को शादी की थी। वे 23 मई को सोहरा (चेरापूंजी) में एक ट्रेक के दौरान लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को मिला था और सोनम ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया था। शिलांग पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरोपियों को सोहरा ले जाने की योजना बनाई थी।

Similar Posts