< Back
मध्यप्रदेश
MP में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कलेक्टर पर कर दिया हमला, जानिए पूरा मामला

MP में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कलेक्टर पर कर दिया हमला

मध्यप्रदेश

भिंड: MP में रेत माफियाओं के हौसले बुलंद, कलेक्टर पर कर दिया हमला, जानिए पूरा मामला

Gurjeet Kaur
|
31 Jan 2025 12:25 PM IST

Sand Mafias Attacked Collector : भिंड। मध्यप्रदेश लंबे समय से रेत माफियाओं की समस्या से जूझ रहा है। कई बार पुलिस अधिकारियों पर हमला करने के मामले सामने आए हैं लेकिन इस बार माफियाओं ने सीधे कलेक्टर पर ही हमला बोल दिया। मामला भिंड का है। जिले के उमरी सदर बाजार में भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर पर हमला देर रात किया गया। बदमाश ट्रैक्टर - ट्रॉली छुड़ाने आए थे। इसके लिए कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव किया गया। कलेक्टर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव देर रात 1 बजे अपनी प्राइवेट गाड़ी से चेकिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान उन्होंने रेत से भरा ट्रैक्टर देखा। इस ट्रैक्टर को रोका और ड्राइवर से पूछताछ कर उसे ट्रॉली थाने पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद ट्रॉली वाले ने कलेक्टर की गाड़ी को साइड से टक्कर मार दी।

कलेक्टर की सुरक्षा में लगे कर्मियों ने पांच राउंड फायरिंग की जिसके बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस का कहना है कि , रेत से भरी ट्रॉली को थाने लाया गया है। बदमाशों को ढूंढने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है।

बड़ा सवाल यह है कि, जब बदमाश, कलेक्टर पर हमला कर सकते हैं तो इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, इनके हौसले कितने बुलंद हैं। पुलिस द्वारा कार्रवाई की बात कही जा रही है लेकिन इसके पीछे कौन है इसकी भी विस्तृत जांच कलेक्टर को करानी चाहिए।

Similar Posts