< Back
मध्यप्रदेश
मंत्री प्रहलाद पटेल की टिप्पणी पर घमासान, जीतू पटवारी बोले - उनका बयान उम्मीद और आंसुओं का अपमान

मंत्री प्रहलाद पटेल की टिप्पणी पर घमासान

मध्यप्रदेश

MP News: मंत्री प्रहलाद पटेल की टिप्पणी पर घमासान, जीतू पटवारी बोले - उनका बयान उम्मीद और आंसुओं का अपमान

Gurjeet Kaur
|
2 March 2025 10:46 AM IST

Minister Prahlad Singh Patel Controversial Statement : मध्य प्रदेश। कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का एक बयान मध्य प्रदेश में भाजपा की मुश्किलें बढ़ा रहा है। प्रहलाद सिंह पटेल की टिप्पणी को लेकर अब कांग्रेस, भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस ने भाजपा को अहंकारी बताया है हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने का कहना है कि, प्रहलाद सिंह पटेल का बयान 'जनता की उम्मीद और आंसुओं का अपमान है।'

एक वीडियो में प्रहलाद सिंह पटेल यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, 'अब तो सरकार से भीख मांगने की आदत लोगों को पड़ गई है। नेता आते हैं, एक टोकना (टोकरी) तो कागज मिलते हैं उनको। मंच पर माला पहनाएंगे और एक पत्र पकड़ा देंगे। यह अच्छी आदत नहीं है। लेने की बजाय देने का मानस बनाएं। मैं दावे से कहता हूं आप सुखी होंगे। और एक संस्कारवान समाज को खड़ा करेंगे। यह भिखारी की फौज इकट्ठी करना, यह समाज को मजबूत करना नहीं है। समाज को कमजोर करना है।'

इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि, 'भाजपा का अहंकार अब जनता को भिखारी भी कह रहा है! यह दुख में डूबे लोगों की उम्मीद और आंसुओं का भी अपमान है। ये चुनाव में झूठे वादे करते हैं और फिर मुकर जाते हैं! जनता जब इन्हें वादों की याद दिलाती है, तो उस भिखारी कहने से भी नहीं चूकते। अच्छी तरह से याद रखना, भाजपा के ऐसे कई चेहरे कुछ समय बाद, फिर आपकी चौखट पर वोटों की भीख मांगने आएंगे।'

देखिए वीडियो :

Similar Posts