< Back
मध्यप्रदेश
सौरभ शर्मा मामले पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग, मंत्री बोले - हमारी जांच एजेंसियां सक्षम
मध्यप्रदेश

MP Vidhansabha: सौरभ शर्मा मामले पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने की CBI जांच की मांग, मंत्री बोले - हमारी जांच एजेंसियां सक्षम

Gurjeet Kaur
|
20 March 2025 2:22 PM IST

मध्य प्रदेश। पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा मामले को लेकर विपक्ष ने विधानसभा में जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने सौरभ शर्मा मामले पर सीबीआई जांच की मांग की। इसके बाद सभी कांग्रेस विधायकों ने वॉक आउट कर दिया और गर्भगृह में आकर नारेबाजी की। जब परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह मीडिया के सामने आए तो उन्होंने इस मसले पर कहा कि, "हमारी जांच एजेंसियां सक्षम हैं।"

उमंग सिंघार ने कहा - "कहां गयी भाजपा की ED और सीबीआई?प्रदेश में घोटाले हो रहे हैं सोनें की ईंटे निकल रही हैं नगदी निकल रही हैं मगर सरकार कुछ पता नहीं लगा पा रही है कि ये सब कहां से आ रहा है। जांच के नाम पर ED और सीबीआई जांच कराने वाली सरकार परिवहन घोटाले पर बड़े मगरमच्छों को क्यों नहीं पकड़ रही है? सरकार क्यों नहीं बता पा रही हैं किसका पैसा है ये? सोने की ईंट किसकी है, जांच कराओं ....!"

"बीते कई दिनों से हमारी सरकार से मांग रही है कि परिवहन घोटाले में लिप्त सभी लोगों की जांच की जाए और जल्द से जल्द इस घोटाले में लिप्त बड़े मगरमच्छों को पकड़ा जाए मगर सरकार लगातार इस मामले पर जांच कराने की जगह जांच के नाम पर सिर्फ लिपापोती और टालमटोल कर रही है। क्या लोकतंत्र पर कब्जा जमाने और उसे अपना बंदी बनाने के लिए ही भाजपा ने मध्यप्रदेश में सत्ता की कुर्सी हासिल की है? सरकार को हर सवाल का जवाब देना ही होगा।"

अब पढ़िए विधानसभा में क्या - क्या हुआ :

विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने परिवहन घोटाले का मुद्दा उठाया। इस दौरान सिंघार ने 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश पर भी सवाल पूछे।

परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह - "सौरभ शर्मा के पास 30 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है, जिसे जब्त कर लिया गया है। जांच एजेंसियां अपना काम कर रहीं हैं। आयकर विभाग की जांच को लेकर पत्र लिखा गया है। इसी जानकारी आना बाकी है। सौरभ शर्मा की नियुक्ति के मामले पर जवाब देते हुए कहा गया कि, उसने जानकारी नहीं दी कि, उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में हैं। जब जानकारी सामने आई तो जांच शुरू की गई। सौरभ शर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए डीजीपी को पत्र लिखा गया है।"

Similar Posts